IND vs ZIM, Head To Head Record In T20I: आज खेला जाएगा टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

इस सीरीज के तीसरे मैच में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई. इन तीनों के लिए ध्रुव जुरेल, रियान पराग और साई सुदर्शन को जगह खाली करनी पड़ी. इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में भले ही 3 बदलाव किए हों, लेकिन चौथे मैच में ऐसी संभावना नहीं है.

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credits: Twitter)

IND vs ZIM, 4th T20I Head To Head Record: आज यानी शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 International Series) का चौथा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में शाम साढ़े चार बजे से खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. Yashasvi Jaiswal New Record: यशस्वी जायसवाल ने किया अनोखा कारनामा, इस मामले में रोहित शर्मा और बाबर आजम को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 23 रन की जीत के साथ पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी. टीम इंडिया जहां अपना पहला मैच हार गई थी वहीं दूसरे और तीसरे मैच में उसने ज़िम्बाब्वे को धूल चटा दी. तीसरे मैच में 23 रनों से जीतने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया शनिवार को चौथे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अजय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी.

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे टूर पर शुभमन गिल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों की टीम भेजी है. इसका सबसे ज्यादा फायदा अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन को मिला. इस सीरीज के जरिए इन चारों को भारत के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला. हाालंकि, इसका फायदा सिर्फ अभिषेक शर्मा उठा पाए. दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 46 गेंद पर शतक ठोककर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय टीम मौजूदा टी20 विश्व कप चैम्पियन भी है तो वहीं जिम्बाब्वे इस बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ 11 टी20 मैचों में 8 मुकाबले हारे हैं, हालांकि इस टीम ने तीन बार टीम इंडिया को हराया भी है. साल 2024 में भी जिम्बाब्वे का टी20 प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में टीम इंडिया ये सीरीज एकतरफा जीतना चाहेगी.

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पिछली बार साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी. तब टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जिम्बाब्वे में खेली थी. उस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके बाद टीम इंडिया वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो हाल में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 स्क्वॉड में शामिल थे.

इस सीरीज के तीसरे मैच में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई. इन तीनों के लिए ध्रुव जुरेल, रियान पराग और साई सुदर्शन को जगह खाली करनी पड़ी. इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में भले ही 3 बदलाव किए हों, लेकिन चौथे मैच में ऐसी संभावना नहीं है. पूरी संभावना है कि भारत चौथे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास