IND vs ZIM 3rd T20I 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुक़ाबला आज यानि की 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबले जीत हैं. पहले मैच में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रनों से हराया.

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credits: Twitter)

IND vs ZIM 3rd T20I 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुक़ाबला आज यानि की 10 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबले जीते हैं. पहले मैच में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रन से हराया. जबकि दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार वापसी करते हुए भारत ने मेजबान टीम को 100 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली, तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक ठोका. इसके अलावा गेंदबाजी में आवेश खान और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट चटकाए. फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी है. ऐसे में तीसरे मुकाबले पर सबकी निगाहें हैं. यह भी पढ़ें: IND vs ZIM 3rd T20I: तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को मात देगी 'यंग इंडिया' या चौथी जीत दर्ज करेगी मेजबान टीम, यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

बता दें की आखिरी तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में विश्व कप विजेता टीम के तीन खिलाड़ी जुड़ गए हैं. यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे की टीम इंडिया में वापसी हुई है. यह तीनों ख़िलाड़ी भारतीय टीम में साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा की जगह लेंगे. ऐसे में किसे खेलना का मौका मिलेगा यह देखना खास होगा.

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला

कितने बजे शुरू होगा मैच

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये मुकाबला जिम्बाब्वे के लोकल टाइम के अनुसार, दोपहर में 1 बजे शुरू होगा. लेकिन, भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा.

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे सीरीज के सभी 5 मुकाबले भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. वहीं, इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

क्या भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 2024 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है?

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. हालाँकि, भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध होगा. भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत बनाम जिम्बाब्वे का सीधा प्रसारण केबल टीवी या डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड