IND vs WI 2nd Test 2025 Live Scorecard, Day 1 Lunch Break: टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर बनाए 94 रन, केएल राहुल जल्दी लौटे पवेलियन, साईं सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल के बीच शानदार साझेदारी

पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ की है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. पहले सत्र के अंत तक भारत ने 28 ओवर में 1 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ की है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. पहले सत्र के अंत तक भारत ने 28 ओवर में 1 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं. यह भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या ने मॉडल माहिका शर्मा के साथ नए रिश्ते पर लगाई मुहर? मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार साथ आए नजर, देखें वीडियो

यशस्वी जायसवाल ने अपनी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी जारी रखी, वह अभी नाबाद 40 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर हैं. यशस्वी ने 78 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए. उनके साथ साई सुदर्शन 16 रन बनाकर नाबाद हैं, जिन्होंने 36 गेंद खेली. सबसे पहले विकेट केएल राहुल के रूप में 58 रन पर गिरा, जिन्हें जोमेल वारिकन ने आउट किया. राहुल ने 54 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन ने एक विकेट लिया जबकि अन्य गेंदबाजों में जेडेन सील्स, रॉस्टन चेज़, एंडरसन फिलिप, जस्टिन ग्रीव्स और खारी पीयर ने अपनी सेवाएं दी. जेडेन सील्स ने पांच ओवरों में 16 रन दिए, वहीं एंडरसन फिलिप ने छह ओवरों में 14 रन खर्च किए. भारत के कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अभी बैटिंग के लिए तैयार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट