IND vs WI Test 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, मचा सकते हैं कोहराम
टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम साढ़े 7 बजे से विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका (Windsor Park, Roseau, Dominica ) में खेला जाएगा. इस दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान 23 जून को चयनकर्ताओं ने कर दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में हार के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. IND vs WI 1st Test Pitch Report And Playing Eleven: युवा बल्लेबाज यशसवी जायसवाल करेंगे टेस्ट डेब्यू, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां जानें पिच रिपोर्ट
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से हो रहीं हैं. इसके बाद दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के साथ ही दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अपने-अपने अभियान की शुरुआत कर लेगी.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में हैं. एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इस दौरान विराट कोहली ने टी20 और वनडे क्रिकेट में शतक के इंतजार को खत्म कर दिया हैं. किंग कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं. किंग कोहली ने 14 मैच में 43.26 की औसत से 822 रन बनाए हैं.
शुभमन गिल
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेलकर तीनों फॉरमेट में 5वें भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है. पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थीं.
रवींद्र जडेजा
टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है. रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच में 16 विकेट लिए है. इसके अलावा 2019 में रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक भी जड़ा था.
आर अश्विन
वेस्टइंडीज को सबसे बड़ा खतरा आर अश्विन से है. टेस्ट क्रिकेट में भारत में आर अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 20 टेस्ट सीरीज की बात करें तो 7 में प्लेयर ऑफ द सीरीज आर अश्विन रह चूके हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. वेस्टइंडीज दौरे पर आर अश्विन कोहराम मचा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

