IND vs WI T20I Series: टीम इंडिया के इस बड़े रिकॉर्ड पर मंडरा रहा हैं खतरा, हर हाल में जीतनी पड़ेगी टी20 सीरीज

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 12 और 13 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर 4 रनों से गंवा दिया था. वहीं, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी टीम इंडिया को 2 विकेट से मैच गवानां पड़ा.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टी20 सीरीज (T20 Series) के तीसरे मुकाबले में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया अभी भी सीरीज में बरक़रार हैं. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 12 अगस्त हो खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill, Florida) में भारतीय समयनुसार शाम 8 बजे से होगी.

अगर रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह मैच अगर टीम जीत भी जाती है तो रविवार यानी 13 अगस्त को होने वाले आखिरी टी20 मुकाबले में भी साख दांव पर लगी होगी. क्योंकि टीम इंडिया के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल टीम इंडिया की यह पांचवीं पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज है. इससे पहले सभी चार मौकों पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. Rohit Sharma Milestone: आगामी एशिया कप में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये बड़े कीर्तिमान, 'हिटमैन' के आंकड़ों पर एक नजर

पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी सरजमीं पर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी. पर इस बार टीम के ऊपर हार का खतरा मंडराता नजर आ रहा है. यहां से एक भी गलती टीम इंडिया के इस बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है. इससे पहले टीम इंडिया चार सीरीज जो पांच टी20 मैचों की खेली थीं उसमें उसने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराया था.

5 मैचों की टी20 सीरीज में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने जो 5 मैचों की चार टी20 सीरीज खेली हैं उसमें से तीन बार टीम को जीत हासिल हुई है और एक सीरीज ड्रॉ रही है. यानी पहली बार टीम इंडिया अब बैकफुट पर दिखाई दें रहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में यहां से एक भी हार टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड को खराब कर सकती हैं.

आंकड़ों पर एक नजर

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (2019-20): टीम इंडिया ने 5-0 से जीती सीरीज

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (2020-21): टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (2022): सीरीज 2-2 से ड्रॉ

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (2022): टीम इंडिया ने 4-1 से जीती सीरीज

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 12 और 13 अगस्त को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर 4 रनों से गंवा दिया था. वहीं, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी टीम इंडिया को 2 विकेट से मैच गवानां पड़ा. उसके बाद तीसरे मैच में टीम ने जोरदार वापसी की और वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 1-2 से पीछे चल रहीं हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड