Ind vs WI: दुसरे T-20 मैच के दौरान बाल-बाल बचे सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर

मंगलवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान दो पूर्व स्टार भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर एक बड़े हादसे के चपेट में आने से बाल-बाल बच गये.

सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर (Photo Credit: File Photo)

मंगलवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान दो पूर्व स्टार भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर एक बड़े हादसे के चपेट में आने से बाल-बाल बच गये. जी हां पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे इस स्टेडियम में मंगलवार की शाम कमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया और क्रिकेट से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए.

संजय मांजेरेकर ने बाद में 'भाषा' को बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. मांजरेकर ने कहा, 'कांच का एक दरवाजा ताश की पत्तों की तरह बिखर गया लेकिन किसी को चोट नहीं आयी. सभी सुरक्षित है.' मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने बीसीसीआई, प्रशासकों की समिति और बंगाल क्रिकेट संघ की आलोचना की

इससे पहले पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था. और उसके बाद विपक्षी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 124 रनों पर समेत दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी