IND vs WI Test Series: अभ्यास मैच में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयिंग 11 में मिल सकती है जगह

टेस्ट फारमेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुराजा (100 रिटायर्ड हर्ट) के शानदार शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट्स-11 के साथ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 297 रन बना लिए

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

टेस्ट फारमेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुराजा (100 रिटायर्ड हर्ट) के शानदार शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट्स-11 के साथ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 297 रन बना लिए. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 88.5 ओवरों का सामना किया. 187 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाने वाले पुजारा के अलावा उसके लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्लेयिंग 11 में जगह मिल सकती है. इसके अलावा लोकेश राहुल ने 36 तथा ऋषभ पंत ने 33 रन बनाए. हनुमा विहारी 37 तथा रवींद्र जडेजा एक रन पर नाबाद हैं.

भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही.  टेस्ट टीम में नियमित ओपनर का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रहे मयंक अग्रवाल (12) सस्ते मे आउट हो गए. उनका विकेट 36 के कुल योग पर गिरा. उनका स्थान लेने पुजारा विकेट पर आए. इस बीच राहुल ने कुछ आकर्षक शाट्स लगाए लेकिन 52 के कुल योग पर वह भी पवेलियन लौट गए. राहुल वे 46 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया.

उनकी विदाई के तुरंत बाद भारत को कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में एक गम्भीर झटका लगा. लंच तक भारत ने 53 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन रहाणे का स्थान लेने आए रोहित ने पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला. रोहित का विकेट 185 के कुल योग पर गिरा. रोहित ने 115 गेंदों की संयमित पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया.

हनुमा विहारी इसके बाद पुजारा का साथ देने आए. दोनों ने चायकाल तक स्कोर को चार विकेट पर 219 रनों तक पहुंचाया. विहारी के साथ साझेदारी के दौरान ही पुजारा ने अपना शतक पूरा किया लेकिन इसी बीच वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. चायकाल के बाद बारिश भी आई और थोड़ी देर के लिए खेल रुका रहा.

यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के फैन हुए पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत, कहा- उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प बेहतरीन

पुजारा की असमय विदाई के बाद पंत विकेट पर आए और खुलकर शाट्स लगाए. पंत ने 53 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया. वह हालांकि 33 के निजी योग पर आउट हो गए. उस समय कुल योग 296 रन था. इसके बाद विहारी और जडेजा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया. विहारी ने 101 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं.

वेस्टइंडीज-ए की ओर से जोनाथन कार्टर ने तीन विकेट लिए हैं जबकि केयोंग हाडिर्ंग तथा अकीम फ्रेजर को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड