क्रिकेट

रोहित शर्मा के फैन हुए पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत, कहा- उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प बेहतरीन

पूर्व भारतीय कप्तान के कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधे. कहा कि मौजूदा विश्व कप में इस सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है. रोहित के 26वें वनडे शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश पर 28 रन से जीत हासिल की. वह दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल से भी प्रभावित दिखे.

रोहित शर्मा के फैन हुए पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत, कहा- उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प बेहतरीन
कृष्णमाचारी श्रीकांत (Photo Credits : IANS)

बर्मिंघम : पूर्व भारतीय कप्तान के कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि मौजूदा विश्व कप में इस सलामी बल्लेबाज ने बेहतरीन इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है. रोहित के 26वें वनडे शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश पर 28 रन से जीत हासिल की और इस भारतीय खिलाड़ी ने विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में कुमार संगकारा के रिकार्ड की बराबरी की.

श्रीकांत ने आईसीसी में अपने कालम में लिखा, ‘‘आप सलामी बल्लेबाज से इससे ज्यादा की प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते. रोहित जानता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब शांत रहकर पारी को आगे बढ़ाना है. ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘उसकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प बेहतरीन है. विश्व कप में पारी का आगाज करना इतना अहम है और जब टीम को इसकी जरूरत थी, उसने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. ’’

यह भी पढ़ें : Ind vs Ban, CWC 2019: रोहित शर्मा ने बताया अपने शानदार बल्लेबाजी का मंत्र

श्रीकांत ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ रोहित की शुरू से आक्रमक पारी से टीम को लय मिल गई.

उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में वह शुरू से ही आक्रामक था और उसके 104 रन से भारत को लय प्रदान की. उसने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो शतक जड़ा था, वह इसके विपरीत था, दोनों अलग तरह की पारियां थीं और दोनों ही काफी अहम थीं. ’’ श्रीकांत ने कहा, ‘‘शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उसने जैसा प्रदर्शन किया है, वह भारत के लिये अहम है. ’’ वह दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल से भी प्रभावित दिखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).