क्रिकेट

Ind vs WI: बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर फेल हुए राहुल, शून्य पर हुए आउट, Twitter पर उड़ रहा है मजाक

बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नजर आने वाली इस पिच पर लोकेश राहुल फेल हो गए. राहुल बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए

Ind vs WI: बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर फेल हुए राहुल, शून्य पर हुए आउट, Twitter पर उड़ रहा है मजाक
राहुल की फाइल फोटो Photo: Getty

वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट के मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन के लंच तक 1 विकेट गवांकर 133 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से डेब्यू कर रहे पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. पुजारा ने भी अर्धशतक लगाया है. शॉ 75 और पुजारा 56 रनों पर खेल रहे हैं. बता दें कि कप्तान कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कोहली ने तीन स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला किया है और इसलिए कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन को टीम में चुना है.

बहरहाल, बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नजर आने वाली इस पिच पर लोकेश राहुल फेल हो गए. राहुल बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए. ट्विटर पर फैन्स उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं.

लोकेश राहुल का विकेट शेनन गेब्रियल ने लिया. वे एलबीडब्ल्यू आउट हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).