Ind vs WI: दूसरी पारी में बुमराह की बॉलिंग तेज गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्पैल

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को लगता है कि जसप्रीत बुमराह की हालात को भांपने की काबिलियत अद्भुत है और वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में दूसरी पारी में उनका पांच विकेट चटकाना भारत के ‘तेज गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ स्पैल’ में से एक था. बुमराह को विश्व कप के बाद एक महीने का ब्रेक दिया गया था. बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में पांच रन देकर एक विकेट प्राप्त किया था.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credit: Twitter)

किंगस्टन : भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) को लगता है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की हालात को भांपने की काबिलियत अद्भुत है और वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में दूसरी पारी में उनका पांच विकेट चटकाना भारत के ‘तेज गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ स्पैल’ में से एक था. बुमराह को विश्व कप के बाद एक महीने का ब्रेक दिया गया था.

वह एंटीगा में पहली पारी के दौरान थोड़े धीमे दिखे थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में वापसी करते हुए आठ ओवरों में सात रन देकर पांच विकेट हासिल किये जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज को 318 रन से मात दी.

यह भी पढ़ें : बड़ा कारनामा!!! जसप्रीत बुमराह ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले गेंदबाज

अरूण ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘बुमराह सोच समझकर गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज है. वह हालात से वाफिक रहता है और अच्छी तरह सांमजस्य बिठा लेता है. अगर आप दूसरी पारी में उसकी लेंथ देखोगे तो उसे अच्छा मूवमेंट मिल रहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसी भारतीय का लंबे समय बाद इस तरह का स्पैल देखा. यह तेज गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्पैल था. ’’

उन्होंने कहा कि कोच की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी होती है कि रणनीति का कार्यान्वयन ‘परफेक्ट’ तरीके से हो क्योंकि फिर नतीजा अपने आप ही सही रहता है. बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में पांच रन देकर एक विकेट प्राप्त किया था.

अरूण ने कहा, ‘‘देखिये, विकेट तो नतीजा होता है लेकिन मैं हमेशा परिणाम को नहीं देखता. मैं कार्यान्वयन के हिस्से को अहम मानता हूं और पहली पारी के बाद बुमराह से इसी पर चर्चा हुई थी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में उसका कार्यान्वयन थोड़ा कम रहा क्योंकि उसकी गेंदबाजी की शैली को देखते हुए उसे पिच करना चाहिए था. विकेट लेना चिंता की बात नहीं थी क्योंकि सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करने की प्रक्रिया अंत में आपको विकेट दिलायेगी. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट