क्रिकेट

IND vs WI 5th T20I Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल हुए आउट

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चौथे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं.

IND vs WI 5th T20I Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल हुए आउट
वेस्टइंडीज (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चौथे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो से कम नहीं है. क्योंकि अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो पांच मैचों की सीरीज गंवा देगी. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 6/1.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).