क्रिकेट

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका? मचा सकते हैं कोहराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में बल्ले से महज 6 रनों की पारी खेलने वाले ईशान के प्रदर्शन पर दूसरे टी20 मुकाबले में सभी की नजरें रहने वाली हैं. यदि ईशान किशन इस मौके का लाभ उठाने में सफल नहीं होते हैं तो उनके लिए एशिया कप और वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका? मचा सकते हैं कोहराम
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इन दिनों टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच पांच मुकाबलों की टी20I सीरीज (T20I Series) खेली जा रही है. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 6 अगस्त को खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज (West Indies) ने 4 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में भारतीय समयनुसार शाम 8 बजे से होगी.

फिलहाल टीम इंडिया के लिए ईशान किशन का फॉर्म एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ईशान किशन का बल्ला टी20 क्रिकेट में पिछली कुछ पारियों में शांत ही नजर आ रहा है. टीम इंडिया के पास ईशान किशन के विकल्प के तौर यशस्वी जायसवाल मौजूदा हैं जिनका टेस्ट सीरीज में बल्ले से औसत बेहद ही बेहतरीन रहा है. IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर निगाहें, मचा सकते हैं कोहराम

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में महज 6 रन ही बना कर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन पिछले एक साल और 15 पारियों से इस फॉर्मेट में अर्धशतक तक नहीं जमा पाए हैं.

ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में अपना पिछला अर्धशतक पिछले साल जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. तब ईशान किशन ने 154.29 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों में 54 रन बनाए थे. उस पारी के बाद से ईशान किशन 15 पारियां खेल चुके हैं लेकिन अर्धशतक का सूखा अभी तक खत्म नहीं हुआ है. ईशान किशन की पिछली 15 पारियां 6, 1, 19, 4, 1, 2, 37, 10, 36, 11, 8, 3, 26, 15 और 27 रही हैं.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में कोहराम मचा दिया था. ऐसे में ईशान किशन की टीम में जगह को लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच राहुल द्रविड़ को जल्द कोई बड़ा फैसला लेना होगा.

दूसरे वनडे में ईशान किशन के प्रदर्शन पर होगी सभी की निगाहें

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में बल्ले से महज 6 रनों की पारी खेलने वाले ईशान के प्रदर्शन पर दूसरे टी20 मुकाबले में सभी की नजरें रहने वाली हैं. यदि ईशान किशन इस मौके का लाभ उठाने में सफल नहीं होते हैं तो उनके लिए एशिया कप और वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).