IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में विराट कोहली मैदान में उतरते ही बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खास क्लब में हुए शामिल

बता दें कि विराट कोहली ने इन 99 वनडे मैचों में कुल 5002 रन बनाए हैं. वेस्टविंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में महज कोहली महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि विराट ने इस दौरान भारतीय सरजमीं पर अपने 5000 वनडे रन जरूर पूरे किए .कोहली ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल किया हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्‍टइंडीज (West Indies) के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पहला मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम मैदान में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की हैं. कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और एमएस धोनी (MS Dhoni) के ऐतिहासिक क्लब में शामिल हो गए. IND vs WI 2nd ODI: दूसरे हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अभी तक 99 वनडे भारतीय धरती पर खेले हैं. सीरीज के दूसरे वनडे में उतरने के साथ ही वह देश में 100 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए. ओवरऑल वह 36वें क्रिकेटर हैं जिसने अपने घर में 100 या इससे अधिक वनडे मैच खेले हैं.

टीम इंडिया की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. सचिन तेंदुलकर ने भारत में कुल 164 मैच खेले हैं जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 127 वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 113 वनडे मैच दर्ज हैं. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय सरजमीं पर 108 मैच खेले हैं.

बता दें कि विराट कोहली ने इन 99 वनडे मैचों में कुल 5002 रन बनाए हैं. वेस्टविंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में महज कोहली महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि विराट ने इस दौरान भारतीय सरजमीं पर अपने 5000 वनडे रन जरूर पूरे किए .कोहली ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल किया हैं. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा हैं जिन्होंने अपने 5000 वनडे रन 112 पारियों में बनाए थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हुई हैं. दूसरे वनडे में ईशान किशन को आराम दिया गया हैं. टीम इंडिया में वापसी के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें टीम को साल 2022 की पहली वनडे और टी-20 सीरीज जिताने पर होगी. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 11 फरवरी को को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 16 फरवरी से खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\