IND vs WI 1st Test: ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी, दूसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 189/8

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में डाल दिया है. ईशांत शर्मा ने मात्र 42 रन देकर 5 विकेट झटके. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन था

ईशांत शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

भारत (India) बनाम वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन  ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में डाल दिया है. ईशांत शर्मा ने मात्र 42 रन देकर 5 विकेट झटके. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन था. कैरियबन टीम अभी भी भारत से 108 रन पीछे हैं. जेसन होल्डर और मिगुल कमिंस क्रीज पर मौजूद है.

भारत की ओर से दूसरे दिन रविंद्र जड़ेजा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को 297 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. 112 गेंदों का सामना करते हुए जड़ेजा ने एक छक्का और 6 छक्के लगाए. ईशांत शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने 60 रनों की अहम साझेदारी की. ऋषभ पन्त बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 24 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए.

यह भी पढ़ें:- India vs West Indies 1st Test, Day 2: टीम इंडिया की पहली पारी 297 रन पर सिमटी, रवींद्र जडेजा ने जमाया अर्धशतक

इससे पहले मैच के पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे. अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. उनके अलावा हनुमा विहारी ने 31 और केएल राहुल ने 44 रनों का योगदान दिया.वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने 3, शेनन गेब्रियल ने 2 और रोस्टन चेज ने एक विकेट झटका.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid Shopping Video: ईद से पहले खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में उमड़ी भीड़; जानें भारत में कब है ईद-उल-फितर का त्योहार

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, March 15: दिल्ली में बारिश के बीच मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बड़े शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम; IMD से जानें ताजा अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\