IND vs SL Test Series 2026: गॉल टेस्ट में इन 5 भारतीय स्पिनरों का रहा है जलवा, रविचंद्रन अश्विन नंबर-1, रवींद्र जडेजा इस बार भी मचा सकते हैं धमाल

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है और यहां अधिकतर टेस्ट मैचों में स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में एक बार फिर भारतीय स्पिन आक्रमण पर सभी की नजरें रहेंगी. आइए जानते हैं गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Record: श्रीलंका में इतिहास रच सकते हैं ऋषभ पंत, सिर्फ 3 छक्के लगाते ही एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी और क्रिस गेल को छोड़ देंगे पीछे

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है और यहां अधिकतर टेस्ट मैचों में स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में एक बार फिर भारतीय स्पिन आक्रमण पर सभी की नजरें रहेंगी. आइए जानते हैं गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.

नंबर-1 पर रविचंद्रन अश्विन

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है. अश्विन ने यहां 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 16 विकेट झटके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46 रन देकर 6 विकेट रहा, जो उन्होंने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ किया था.

दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. जडेजा ने गॉल में 2 टेस्ट मैचों में 9 विकेट लिए हैं. इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देकर 3 विकेट रहा है. जडेजा इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और स्पिन फ्रेंडली पिच पर उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

तीसरे स्थान पर अनिल कुंबले

भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले गॉल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस मैदान पर 2 टेस्ट मैचों में 6 विकेट हासिल किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81 रन देकर 3 विकेट रहा.

चौथे नंबर पर अमित मिश्रा

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला, लेकिन उसी मुकाबले में उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी. मिश्रा ने इस मैदान पर 5 विकेट चटकाए थे. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर 3 विकेट रहा.

पांचवें स्थान पर हरभजन सिंह

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. हरभजन ने गॉल में 2 टेस्ट मैचों में 5 विकेट लिए. इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देकर 2 विकेट रहा.

9 साल बाद गॉल में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम लगभग 9 साल बाद गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. पिछली बार साल 2017 में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 304 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली. अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में भारतीय टीम उस जीत की यादें दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी. गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच पर एक बार फिर रवींद्र जडेजा समेत भारतीय स्पिनरों से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड