IND vs SL, ICC CWC 2019: मैच से पहले आईसीसी ने धोनी के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो, विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने जमकर की प्रशंसा

शनिवार को भारत श्रीलंका के खिलाफ अपना वर्ल्ड कप 2019 का आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रहा है. आज के मैच से पहले आईसीसी ने भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक खास वीडियो शेयर किया. वीडियो में धोनी के क्रिकेट करियर के कई महत्वपूर्ण पलों को दर्शाया गया है. साथ ही कई खिलाड़ी उनकी प्रशंसा करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Getty Images )

शनिवार को भारत (India) श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ अपना वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का आखिरी लीग मुकाबला खेलने जा रहा है. लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में ये मैच खेला जाएगा. अगर भारत आज के मैच में जीत हासिल करता है तो अंक तालिका में भारत के 15 अंक हो जाएगे. इसके अलावा आज साउथ अफ्रीका भी ऑस्ट्रलिया से भिड़ेगा. दोनों मैचों के नतीजे सामने के बाद ये फैसला हो जाएगा कि भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से सामना होगा.

आज के मैच से पहले आईसीसी ने भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए एक खास वीडियो शेयर किया. वीडियो में धोनी के क्रिकेट करियर के कई महत्वपूर्ण पलों को दर्शाया गया है. साथ ही कई खिलाड़ी उनकी प्रशंसा करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस सूची में विराट कोहली, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर जैसे महान प्लयेर्स का नाम शुमार है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs Sri Lanka Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs SL मुकाबले का LIVE आनंद

आपको बता दें कि हाल ही में धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर भी सामने आई थी. बताया जा रहा था कि वह विश्व कप के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं. बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि, "एम एस धोनी के बारे में आप कुछ नहीं कह सकते हैं. मगर वर्ल्ड कप के बाद उनका भारत के लिए खेलना मुश्किल है. धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला इतनी जल्दी ले लिया था. इसलिए वो कब संन्यास लेंगे, ये बताना काफी कठिन है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड