IND vs SL 2nd T20I: श्रीलंका दौरे का आगाज हो गया हैं. आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया. पहले टी20 मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अबतक 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि श्रीलंका को 9 मैचों में जीत मिली है. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
India Won the Toss & elected to Field https://t.co/R4Ug6MReOu #SLvIND #2ndT20I
— BCCI (@BCCI) July 28, 2024











QuickLY