क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 43 रनों से करारी शिकस्त दी.

IND vs SL 2nd T20 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL 2nd T20 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 43 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकशान पर 213 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम 19.2 ओवर में 170 रनों पर सिमट. फिलहाल तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. ऐसे में दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेगी. वहीं घरेलु टीम के लिए करो या मरो का मैच है. अगर लंकाई टीम यह मुकाबला हार जाती है तो सीरीज से भी हाथ से चली जाएगी. यह भी पढ़ें: IND Beat SL 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रनों से दी शिकस्त, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार जीत

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे भारतीय समय पर शुरू होगा.

कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

टीम इंडिया और श्रीलंका सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. सोनी टेन 5 में इंग्लिश कॉमेंट्री आएगी. सोनी टेन 3 में हिंदी कॉमेंट्री सुनी जा सकेगी. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव में लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस सीरीज का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लाइव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

क्या भारत बनाम श्रीलंका टी20 2024 का लाइव टेलीकास्ट डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है?

बता दें की भारत बनाम श्रीलंका टी20 का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर भी उपलब्ध होगा. चूँकि डीडी स्पोर्ट्स पेरिस ओलंपिक 2024 का प्रसारण करेगा, इसलिए भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलीकास्ट केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए डीडी भारती 1.0 पर उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स या डीडी भारती पर भारत बनाम श्रीलंका का सीधा प्रसारण केबल टीवी या डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला गया. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 28 जुलाई और तीसरा टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा. ये दोनों मैच भी पल्लेकेले में खेले जाएंगे. यह सीरीज हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का पहला असाइनमेंट है.

27 जुलाई: पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई: दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई: तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), असिथिता फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा (विकेटकीपर), दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, चामिंडु विक्रमसिंघे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).