IND vs SL, 2nd ODI: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और श्रीलंका का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े

इसके जवाब में कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी भी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया महज 230 रन पर सिमट गई. मैच टाई होने के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL, 2nd ODI: आज यानी रविवार को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) के बीच वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में दोपहर 2:30 बजे से खेला जा रहा हैं. शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला टाई रहा था. भारत ने इस मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को सिर्फ 230 के स्‍कोर पर रोक दिया था.

इसके जवाब में कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी भी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया महज 230 रन पर सिमट गई. मैच टाई होने के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए. IND vs SL, 2nd ODI Stats And Record Preview: कल खेला जाएगा टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब तक हुई भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमें में कुल 169 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया ने 99 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने महज 57 मैच अपने नाम किए हैं. इस बीच 2 मैच टाई और 11 मैच बेनतीजा रहे हैं. दिलचस्प रूप से टीम इंडिया ने पिछले 6 वनडे में श्रीलंका को शिकस्त दी है. आखिरी बार 2021 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोई वनडे जीता था.

श्रीलंका के खिलाफ 15 वनडे सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 20 द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली गई हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 सीरीज अपने नाम की हैं. जबकि महज 2 सीरीज श्रीलंका ने जीते है. इनके अलावा 3 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई हैं. टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर 5 सीरीज जीती हैं और 2 गंवाई है. श्रीलंका ने अपने घर पर खेलते हुए भारत को 28 वनडे में हराया है और 32 में शिकस्त झेली है.

टीम इंडिया से इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 84 वनडे में 43.84 की औसत 3,113 रन बनाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 63.26 की औसत से 2,618 रन और रोहित ने 45.46 की औसत से 1,922 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में टीम इंडिया के पूर्व घातक गेंदबाज जहीर खान ने श्रीलंका के खिलाफ 32.19 की औसत से 66 विकेट लिए थे. मौजूदा टीम से मोहम्मद सिराज ने 6 मैचों में 7.68 की औसत से 19 विकेट लिए हैं.

श्रीलंका से इन खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं. टीम इंडिया के खिलाफ सनथ जयसूर्या ने 89 वनडे में 36.23 की औसत से 2,899 रन बनाए हैं. इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाफ पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने 39.70 की औसत से 2,700 रन और एंजलो मैथ्यूज ने 52.03 की औसत से 1,405 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में टीम इंडिया के खिलाफ मुथैया मुरलीधरन ने 31.78 की औसत से 74 विकेट और मैथ्यूज ने 31.77 की औसत के साथ 31 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड