IND vs SL 1st ODI: पहले वनडे में विराट कोहली रच सकते हैं नया कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड पर होगी नजर

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे आज गुवाहाटी में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस मैच में विराट कोहली पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विराट कोहली

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज (ODI Series) का आगाज आज से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला आज गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. यह मैच टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान विराट कोहली के लिए खास है. विराट पहले वनडे में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं. अगर ऐसा संभव हुआ तो वह सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

इसके लिए विराट कोहली को शतक की दरकार है. मौजूदा समय में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेली थी. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से ज्यादा समय तक क्रिकेट में राज किया. सचिन के वनडे में जब शतकों की बात होती है तो उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा 20 सेंचुरी लगाई हैं. विराट घरेलू मैदानों पर 19 शतक लगाकार दूसरे नंबर पर हैं. IND vs SL 1st ODI Live Score: तीन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बता दें कि इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 8 सेंचुरी लगाए थे. विराट कोहली भी मेहमान टीम के खिलाफ वनडे में 8 शतक जड़ चुके हैं. अगर विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ आज शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वैसे सचिन तेंदुलकर के किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं. वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़े थे. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में विराट कोहली 9 शतक लगा चुके हैं.

अगर आज के मैच में विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि किंग कोहली यह अनोखा कारनामा पहले मैच में कर पाते हैं या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\