क्रिकेट

Ind Vs SA Test Series 2021-22: इन धुरंधरों पर लटक रही है तलवार, खुद को नहीं किया साबित तो दक्षिण अफ्रीका दौरा हो सकता है आखिरी

बता दें कि 18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं.

Ind Vs SA Test Series 2021-22: इन धुरंधरों पर लटक रही है तलवार, खुद को नहीं किया साबित तो दक्षिण अफ्रीका दौरा हो सकता है आखिरी
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: ICC)

मुंबई: बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया हैं. दक्षिण अफ्रीका का ये दौरा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया हैं. लगातार अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम के उपकप्तान के पद से हटा दिया गया हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. Ind Vs SA Test Series 2021-22: रोहित शर्मा-केएल राहुल के टीम में आने से ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, यहां पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि 18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं.

इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार-

अजिंक्य रहाणे

पिछले कुछ समय से अजिंक्य रहाणे का बल्ला शांत हैं. अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक जड़ा था और इसके बाद उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली हैं. अजिंक्य रहाणे का फॉर्म में ना रहना टीम इंडिया के लिए अच्छी बात नहीं हैं. इस साल रहाणे ने सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इस साल रहाणे ने 19 पारियों में महज 372 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने महज 39 रनों की पारी खेली थी.

ईशांत शर्मा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह मिली हैं. ईशांत शर्मा में काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की गेंदों पर जमकर धुनाई हुई थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. ऐसे में ईशांत शर्मा का भी ये आखिरी दौरा हो सकता हैं.

चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा भी अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए थे. चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार शतक दो साल पहले 2018 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही लगाया था. सेलेक्टर्स ने चेतेश्वर पुजारा को कई मौके दे चुके हैं. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला अगर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं चला तो उनका ये आखिरी मौका हो सकता हैं. चेतेश्वर पुजारा के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होगी.

भारतीय टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋदद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल, मोहम्मद सिराज.

स्टैंडबाय: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, अर्जन नागवासवाला और दीपक चाहर.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).