Ind Vs SA Test Series 2021-22: ईशांत शर्मा पर लटक रही है तलवार, खुद को नहीं किया साबित तो मोहम्मद सिराज जल्द ले सकते हैं उनकी जगह

18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका दौरे से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज (Test Series) से पहले ही बाहर हो गए हैं. टीम में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को शामिल किया गया है. मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) के लिए सिराज खतरा बन गए हैं. अगर सिराज टीम में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं तो ईशांत शर्मा का करियर खतरे में पड़ सकता है. Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह मिली हैं. ईशांत शर्मा में काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की गेंदों पर जमकर धुनाई हुई थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. वहीं, मुंबई टेस्ट मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. ईशांत काफी दिनों से अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं. ईशांत ने 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं. ईशांत ने 300 विकेट सबसे ज्यादा मैचों में हासिल किए हैं. ऐसे में ईशांत शर्मा का भी ये आखिरी दौरा हो सकता हैं.

दूसरी तरफ टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बढ़िया फॉर्म में हैं. सिराज को ईशांत शर्मा की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शामिल किया गया था. सिराज ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के तीन विकेट जल्दी चटकाकर टीम इंडिया को मैच में अच्छी पकड़ बनवा दी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी. सिराज स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. सिराज ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं.

बता दें कि 18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था.

भारतीय टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋदद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल, मोहम्मद सिराज.

स्टैंडबाय: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, अर्जन नागवासवाला और दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड