Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हरभजन सिंह का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं आर अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया हैं. इस मामले में अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 26 दिसंबर से तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज (Series) खेला जाएगा. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड को टीम इंडिया (Team India) ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था. न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज आर अश्विन (R Ashwin) ने अपना जलवा दिखाया हैं. Ind Vs SA Test Series 2021-22: इन धुरंधरों पर लटक रही है तलवार, खुद को नहीं किया साबित तो दक्षिण अफ्रीका दौरा हो सकता है आखिरी

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आर अश्विन एक और अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरभजन सिंह ने टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरभजन ने 11 टेस्ट में 60 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान हरभजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87/7 रहा हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने 10 टेस्ट मैचों में 53 विकेट झटके हैं. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/66 है. फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के सामने अश्विन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अश्विन को हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आठ विकेट की जरूरत है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया हैं. इस मामले में अश्विन ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया हैं. अश्विन ने अबतक 81 टेस्ट मैच खेलते हुए 150 पारियों में 427 विकेट अपने नाम दर्ज करवाए हैं.

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने की लिस्ट में पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले सबसे आगे है. कुंबले ने 132 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 236 पारियों 619 विकेट चटकाए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव है. कपिल देव ने 131 टेस्ट मैच खेलते हुए 227 पारियों में 434 विकेट झटके हैं.

बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड