Ind Vs SA Test Series 2021-22: अजिंक्य रहाणे से छीनी गई उपकप्तानी, सामने आई ये बड़ी वजह
टेस्ट टीम के लिए अजिंक्य रहाणे को मध्यक्रम की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से इनका बल्ला शांत हैं. अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक जड़ा था और इसके बाद उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली हैं. अजिंक्य रहाणे का फॉर्म में ना रहना टीम इंडिया के लिए अच्छी बात नहीं हैं.
मुंबई: बुधवार को बीसीसीआई (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया हैं. लगातार अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें टेस्ट टीम के उपकप्तान के पद से हटा दिया गया हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. Ind Vs SA Test 2021-22: टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन दिग्गजों की हुई वापसी
इंग्लैंड दौरे के बाद अजिंक्य रहाणे से उपकप्तानी छीनी जानी लगभग तय मानी जा रही थी और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जब फिटनेस की वजह से रहाणे को टीम से बाहर किया गया तो तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.
टेस्ट टीम के लिए अजिंक्य रहाणे को मध्यक्रम की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से इनका बल्ला शांत हैं. अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक जड़ा था और इसके बाद उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली हैं. अजिंक्य रहाणे का फॉर्म में ना रहना टीम इंडिया के लिए अच्छी बात नहीं हैं. इस साल रहाणे ने सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इस साल रहाणे ने 19 पारियों में महज 372 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने महज 39 रनों की पारी खेली थी.
बता दें कि 18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं.
Squad: Virat Kohli (Capt),Rohit Sharma(vc), KL Rahul, Mayank Agarwal, Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane, Shreyas Iyer, Hanuma Vihari, Rishabh Pant(wk), Wriddhiman Saha(wk), R Ashwin, Jayant Yadav, Ishant Sharma, Mohd. Shami, Umesh Yadav, Jasprit Bumrah, Shardul Thakur, Md. Siraj. pic.twitter.com/6xSEwn9Rxb
— BCCI (@BCCI) December 8, 2021
भारतीय टेस्ट टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋदद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुल, मोहम्मद सिराज.
स्टैंडबाय: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, अर्जन नागवासवाला और दीपक चाहर.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

