IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 12 जून को बाराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाना है. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: FB and twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच कल से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (T20 Series) की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज में कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो वहीं अनेक युवा चेहरों को 18 सदस्यीय टीम में मौका मिला है. टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई है. जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तान बनाया गया है. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भी टी20 टीम में जगह दी गई है. IND vs SA T20 Series: आर अश्विन का ये खास रिकॉर्ड तोड़ने से तीन कदम दूर भुवनेश्वर कुमार, यहां देखें आंकड़ें

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और ईशान किशन पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नंबर 4 पर जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नंबर 5 पर उतरने की संभावना है. फिनिशर दिनेश कार्तिक नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं, इसके बाद नंबर 7 पर अक्षर पटेल खेलेंगे.

युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई स्पिन गेंदबाजी करेंगे. टीम इंडिया हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के साथ पहले टी20 में उतर सकती है. जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज होंगे.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 12 जून को बाराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाना है. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:-

केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार.

 

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल