IND vs SA T20I Series 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की होगी असली परीक्षा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका सरजमीं पर खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव ने भले ही अभी तक पांच मैचों में कप्तानी की हो और उसमें से चार जीते हों, लेकिन सूर्याकुमार यादव पहली बार विदेशी सरजमीं पर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. इस सीरीज के लिए टीम में ​बड़े और सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले रहे हैं, युवा टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs SA T20 Series: बुधवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए रवाना हो गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. IND vs SA Series 2024: साउथ अफ्रीका दौरे पर इतने मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान; यहां जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

बता दें कि जब टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, तब सामने साउथ अफ्रीका की ही टीम थी. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कमान वीरेंद्र सहवाग के कंधों पर थीं. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने जीता भी था. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से 13 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 10 मुकाबले अपने नाम किए थे. एक मैच का नतीजा नहीं आ सका. आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी ज्यादा पीछे नहीं है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले जो तीन टी20 मैच हुए हैं, उसमें से दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और एक मैच टीम इंडिया ने जीता हैं.

सूर्यकुमार यादव की होगी परीक्षा

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका सरजमीं पर खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव ने भले ही अभी तक पांच मैचों में कप्तानी की हो और उसमें से चार जीते हों, लेकिन सूर्याकुमार यादव पहली बार विदेशी सरजमीं पर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. इस सीरीज के लिए टीम में ​बड़े और सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले रहे हैं, युवा टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. पूरी टीम इंडिया का एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जिसने साउथ अफ्रीका में एक भी टी20 मुकाबला खेला हो, इसलिए चुनौती काफी कड़ी होने वाली है.

साउथ अफ्रीकी दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी. वहीं, वनडे सीरीज में केएल राहुल अगुवाई करते नजर आएंगे. जबकि टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी.

बता दें कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, इस दौरे का आगाज 10 दिसंबर को टी20 मैच के साथ होगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 12 और 14 दिसंबर को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी