IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल, कुलदीप चोट के कारण टी20 सीरीज से हुए बाहर

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली: कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) बुधवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ यहां नौ जून से शुरू हो रही भारत की टी20 सीरीज (T20 Series) से चोट के कारण बाहर हो गए. राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत की अगुवाई करेंगे जबकि पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है. IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान केएल राहुल चोट के कारण पूरी सीरीज से हुए बाहर

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि कुलदीप यादव कल शाम नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने हाथ पर चोट लगने के बाद टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगे."

बयान में कहा गया, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया है."

हालांकि चयन समिति ने राहुल और कुलदीप की जगह किसी अन्य खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है. दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख करेगी.

भारत की टी20 टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड