IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया रच सकती है अनोखा इतिहास, यहां पढ़ें पूरी खबर

टी20 सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और उनकी जगह सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 9 जून से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (T20 Series) की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पिछले महीने बीसीसीआई (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. इस सीरीज में कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो वहीं अनेक युवा चेहरों को 18 सदस्यीय टीम में मौका मिला है. टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई है. जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तान बनाया गया है. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भी टी20 टीम में जगह दी गई है. IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

टी20 सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और उनकी जगह सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई हैं. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम अगर पहले टी20 मैच को जीत लेती है तो टीम इंडिया एक अनोखा इतिहास रच सकती है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने आखिरी तीनो मैच लगातार जीतने के बाद से अब तक कुल 12 मुकाबले जीते हैं. अब टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला जीत जाती है तो वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी. अब तक अफगानिस्तान और रोमानिया की टीम ने लगातार 12-12 मुकाबले जीते हैं. टीम इंडिया इस समय बराबरी पर है.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 12 जून को बाराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाना है. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स