IND vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: धोनी के हाथ से छूट गई थी गेंद मगर फिर भी कर दी लाजवाब स्टम्पिंग, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में आज भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच मैच खेला जा रहा है. पहली पारी समाप्त हो चुकी है और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया है.

युजवेंद्र चहल और एमएस धोनी (Photo Credits: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में आज भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच मैच खेला जा रहा है. पहली पारी समाप्त हो चुकी है और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया है. साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट खोकर 50 ओवर्स में 227 बनाए. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं. साथ ही जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा कुलदीप यादव को भी एक सफलता मिली.

पहली पारी के 40वें ओवर में एम एस धोनी (M S Dhoni) ने एक बार फिर विकेट के पीछे कमाल कर दिखाया. उस वक्त युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे. युजवेंद्र की तीसरी गेंद पर फेलुक्वायो ने कदम आगे बढ़ाए लेकिम वह चकमा खा गए. गेंद सीधा एम एस धोनी के दस्तानों में गई. पहली बारी में गेंद उनके हाथों से छिटक गई मगर फिर भी स्फूर्ति दिखाते हुए धोनी ने दोबारा गेंद पकड़ी आर लाजवाब स्टंपिंग की. एक नजर डालिए स्टम्पिंग के वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: युजवेंद्र चहल की फिरकी के आगे ढेर हुए अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस, 1 ओवर में झटके दो विकेट, देखें वीडियो

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्रिस मौरिस ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान डु प्लेसिस ने 38, फेलुक्वायो ने 34, रबाडा ने 31 और और डेविड मिलर ने 31 रनों का योगदान दिया. अब ये देखने वाली बात होगी कि भारत इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होता है कि नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\