IND vs SA 3rd ODI: अब सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, जानें कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला शनिवार यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 Series 2025: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जानें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

दूसरे मुकाबले का हाल

दूसरे वनडे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 105 रनों की शानदार पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली ने 102 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 110 रनों की धुआंधार पारी खेली.

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे?

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापत्तनम स्टेडियम में हमेशा हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस को एक और धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

दोनों टीमों के बीच यह एक डे/नाइट मैच है, जिसकी शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा. फैंस दोपहर से लेकर शाम तक लगातार रोमांच और ताबड़तोड़ एक्शन का मजा उठा सकेंगे. इस मैच की अहमियत को देखते हुए दोनों टीमों से प्लेइंग इलेवन में कुछ रणनीतिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड