विराट कोहली के शानदार कैच पर रविंद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई टीवी पर बात करते हुए कल के मैच में कप्तान विराट कोहली द्वारा लपके गए कैच को सबसे टफ कैच बताया. जडेजा ने कहा कि 'विराट कोहली ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा.

विराट कोहली के शानदार कैच पर रविंद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs South Africa 2nd T20I 2019: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई (BCCI) टीवी पर बात करते हुए कल के मैच में कप्तान विराट कोहली द्वारा लपके गए कैच को सबसे टफ कैच बताया. जडेजा ने कहा कि 'विराट कोहली ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब आप पीछे साइड में भागकर कैच पकड़ रहे होते हैं तो आपको यह नहीं पता होता है की गेंद कहा पर गिरने वाली है. ऐसे कैच बेहद मुश्किल होते हैं.

बता दें कि कल के मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ से कई बार शानदार फील्डिंग की झलक देखी गई. टीम इंडिया के लिए जहां विराट कोहली ने युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की गेंद पर अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का शानदार कैच पकड़ा, वहीं खुद रविंद्र जडेजा ने भी अपनी ही गेंद पर रासी वान डर डुसैन का शानदार कैच पकड़ा. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I 2019: दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद डेल स्टेन ने कहा- विराट और उनकी टीम ने हमें अच्छा सबक सिखाया

बात करें दक्षिण अफ्रीका की तो टीम के लिए डेविड मिलर (David Miller) ने मैदान में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का कैच पूरी तरह हवा में छलांग लगाते हुए पकड़ा. धवन को तबरेज शम्सी ने 40 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट किया. धवन का हवा में छलांग लगाते हुए यह कैच देखकर वहां मौजूद दर्शक भी दंग रह गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\