क्रिकेट

IND vs SA 2nd T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

IND vs SA 2nd T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में शाम सात बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. टीम इंडिया दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी. IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में जीत की उम्मीद के साथ उतरेगी टीम इंडिया

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है, वहीं की दक्षिण अफ्रीका अगुवाई तेम्बा बावुमा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

कटक की पिच पर बल्लेबाजों को सहायता मिलने की संभावना है. ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिच से गेंदबाजों को बाउंस के रूप में मदद मिल सकती है. इस पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय पहली पारी का औसत स्कोर 136 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 91 है. इस स्टेडियम में सिर्फ दो ही टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता और एक गंवाया हैं. आंकड़ों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-

टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).