IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट सीरीज होगी खास, 31 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी रोहित शर्मा की सेना

बता दें कि साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच अंतिम टेस्ट सीरीज 2022 में अफ्रीका की धरती पर खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. 1992-93 से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया को हमेशा निराशा ही हाथ लगी है. टीम इंडिया ने 1993 से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आठ बार साउथ अफ्रीका का दौरा का चुकी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग को छोड़ देंगे पीछे

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है.

टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया 9वीं बार कर रही है. इस दौरान टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर 31 सालों में अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अब दो मैचों की सीरीज को हरहाल में जीतना चाहेगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट टीम बेहद मजबूत नजर आ रहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और घातक बल्लेबाज ईशान किशन का साथ नहीं मिलेगा. जबकि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रित बुमराह की वापसी से टीम काफी मजबूत हो गई है. इसके साथ ही कई अन्य खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है.

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

Season Winner Margin
1992/93 South Africa 1-0 (4)
1996/97 South Africa 2-0 (3)
2001/02 South Africa 1-0 (2)
2006/07 South Africa 2-1 (3)
2010/11 Drawn 1-1 (3)
2013/14 South Africa 1-0 (2)
2017/18 South Africa 2-1 (3)
2021/22 South Africa 2-1 (3)

बता दें कि साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच अंतिम टेस्ट सीरीज 2022 में अफ्रीका की धरती पर खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. 1992-93 से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया को हमेशा निराशा ही  हाथ लगी है. टीम इंडिया ने 1993 से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आठ बार साउथ अफ्रीका का दौरा का चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Mirpur Pitch Report And Weather Update: मीरपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जेन भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें सभी डिटेल्स

RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण

LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Scorecard: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से दी शिकस्त, प्रिंस यादव ने चटकाए विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड