IND vs SA 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India vs South Africa 1st T20I: गुरुवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत आज यानी 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. How To Watch IND vs SA 1st T20I Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन चुनना टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सिरदर्द होने वाला है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने बड़ा कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से जीती थी. टीम इंडिया अब उसी कमाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी दोहराना चाहती है.

सलामी जोड़ी

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की शुरूआत करते नजर आ  सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 27.60 की औसत से 138 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 55.75 की औसत से 223 रन बनाए थे.

मिडिल ऑर्डर

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 3 पर युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता हैं. नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. नंबर 5 पर विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को मौका मिलना तय है. नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा खेलेंगे.

ऑलराउंडर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 7 बल्लेबाजी पोजीशन पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिलना तय है. रवींद्र जडेजा इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में टीम इंडिया को मजबूती देंगे. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.

स्पिन और तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट

स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले टी20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को अवसर दे सकते हैं. पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर का रख सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड