IND vs PAK: बीच 2 सितंबर को खेला जाएगा टीम इंडिया और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें अब तक किस टीम का पलड़ा रहा है भारी

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैचों में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. वहीं पूर्व स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: आगामी एशिया कप (Asia Cup) की तैयारियां जारी हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित होगा. एशिया कप के लिए सभी टीमों का एलान हो गया है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा.

पल्लेकल में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए अब तक के सभी वनडे मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिखाई दें रहा है. Men's ODI Team Rankings: वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची पाकिस्तान, कप्तान बाबर आजम ने कहा- 'एशिया कप पर पूरा फोकस...'

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम ने 73 मुकाबले जीते है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे मैच जून 2019 में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 89 रनों से जीत दर्ज की थी.

बता दें कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले तीन वनडे मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सितंबर 2018 में दो मुकाबलों में शिकस्त दी थीं. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 8 विकेट और दूसरा मैच 9 विकेट से जीता था. वहीं आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 89 रनों से जीत हासिल की थी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैचों पर नजर डालें तो टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने 69 मैचों में 2526 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 5 शतक और 16 अर्धशतक भी निकल चुके हैं. वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. अनिल कुंबले ने 34 मैचों में 54 विकेट चटकाए हैं. पूर्व दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी 54 विकेट लिए हैं.

एशिया कप में दोनों टीमों के आंकड़े

एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 13 मुकाबले हुए हैं. इन दौरान टीम इंडिया ने सात मुकाबले जीते हैं. वहीं, 5 मुकाबलों में पाकिस्तान को जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें टीम इंडिया ने दो मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 1 में पाकिस्तान को जीत मिली है.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift Rumours: क्या हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच सब ठीक चल रहा है? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट