IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Scorecard: महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 241 रनों पर समेटा, सऊद शकील ने जड़ा अर्धशतक, कुलदीप यादव ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच हैं.
India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match Scorecard Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Live Score Update: पाकिस्तान की टीम को लगा नौवां बड़ा झटका, हारिस रऊफ हुए आउट
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
CT 2025. WICKET! 49.4: Khushdil Shah 38(39) ct Virat Kohli b Harshit Rana, Pakistan 241 all out https://t.co/llR6bWz3Pl #PAKvIND #ChampionsTrophy
— BCCI (@BCCI) February 23, 2025
इस महामुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 47 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 150 के पार ले गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 241 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की की तरफ से स्टार बल्लेबाज सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सऊद शकील ने 76 गेंदों पर पांच चौके लगाए. सऊद शकील के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के अलावा हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 242 रन बनाने हैं. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी बर्थ पक्की करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 241/10, 49.4 ओवर ( इमाम-उल-हक 10 रन, बाबर आजम 23 रन, सऊद शकील 62 रन, मोहम्मद रिजवान 46 रन, सलमान आगा 19 रन, तैय्यब ताहिर 4 रन, खुशदिल शाह 38 रन, शाहीन अफरीदी 0 रन, नसीम शाह 14 रन, हारिस रऊफ 8 रन, अबरार अहमद नाबाद 0 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: ( हार्दिक पांड्या 2 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट, कुलदीप यादव 3 विकेट, हर्षित राणा 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

