क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को अकेले जीत दिला सकते हैं ये धुरंधर खिलाड़ी, मैच का रुख पलटने में बड़े माहिर

India vs Pakistan: इस बार एशिया कप में रविवार यानी 10 सितंबर को सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले लीग स्टेज में दोनों टीमें के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

IND vs PAK, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को अकेले जीत दिला सकते हैं ये धुरंधर खिलाड़ी, मैच का रुख पलटने में बड़े माहिर
ईशान किशन और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के ग्रुप मुकाबले खत्म हो गए हैं. बुधवार यानी छह सितंबर से सुपर 4 मुकाबलों की शुरुआत हो गई. एशिया कप में बारिश की वजह से मैच पूरा होने में परेशानी हो रही है. टीम इंडिया (Team India) सुपर 4 में पहुंच गई हैं. सुपर 4 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार यानी 10 सितंबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेला जाएगा. इससे पहले लीग स्टेज में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो बारिश ने मैच में खलल डाला था और मुकाबला रद्द हो गया था. इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार हैं.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया एक और महामुकाबले की तैयारी में है. Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी कर सकती हैं बड़ा कारनामा, इतिहास रचने से महज 2 कदम दूर

पाकिस्तान सुपर 4 का पहला मैच जीतकर दो अंक हासिल कर चुका है और उसके हौसले भी सातवें आसमान पर हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला उस तरह से नहीं चला. सुपर-4 में टीम इंडिया का जहां यह पहला मैच है, वहीं पाकिस्तान ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थीं. पाकिस्तान के खिलाफ ये तीन भारतीय खिलाड़ी अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

ईशान किशन: लीग स्टेज में जब टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ी थीं तब पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के सामने रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था. वहीं हारिस रऊफ ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुकाबले में वापस लाया. ईशान किशन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली. एक बार फिर ईशान किशन पाकिस्तान के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

विराट कोहली: पकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला खामोश था, लेकिन यह स्टार बल्लेबाज कभी भी अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकता है. विराट कोहली बड़े मैच के माहिर खिलाड़ी हैं. ऐसे में सुपर-4 में वह अकेले पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिला सकते हैं. इससे पहले भी विराट कोहली कई बार पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को शानदार जीत दिल चुके हैं.

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. लेकिन हार्दिक पांड्या जरूरत पड़ने पर अपने खेल में बदलाव भी करते हैं. एशिया कप के लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने ऐसा ही करके दिखाया था. जब टीम के 4 विकेट जल्द गिर गए थे तो हार्दिक पांड्या ने धैर्य रखते हुए बल्लेबाजी की और जब टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई तब ही बड़े शॉट्स खेले. पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की शानदार पारी खेली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).