IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 111 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं, ईश सोढ़ी ने दो विकेट अपने नाम किए, जबकि एडम मिल्ने और टिम साउथी को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले, करो या मरो के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर महज 35 रन बनाए.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

दुबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में रविवार को यहां दुबई (Dubai) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मैच में भारत (India) ने खराब प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (New Zealand) को 111 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत को अंत तक बांध कर रखा, जिसके कारण टीम एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंदों पर 26 रन बनाए. IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: दुबई में भारतीय शेर हुए धराशाई, न्यूजीलैंड को दिया 111 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं, ईश सोढ़ी ने दो विकेट अपने नाम किए, जबकि एडम मिल्ने और टिम साउथी को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले, करो या मरो के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर महज 35 रन बनाए. इस दौरान, टीम के बड़े खिलाड़ी जैसे ईशान किशन (4) और केएल राहुल (18) रन बनाकर आउट हो गए.

फिर तीसरे नंबर पर आए रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जल्द ही दोनों पहले विकेट खो दिए. शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं कोहली ने बिना कोई बाउंड्री मारे 17 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

भारत का स्कोर 14 ओवर में 70 रन था. वहीं, 15वें ओवर में भारत को ऋषभ पंत के रूप में झटका लगा और पंत 12 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान, भारतीय टीम की कोई बड़ी साझेदारी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पनपने नहीं दी. हालांकि हार्दिक पांड्या और जडेजा ने मिलकर कुछ रन जरूर जोड़े जिसे टीम का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन पहुंच सका. इसके बाद पांड्या भी एक चौके की मदद से 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए. शार्दुल ठाकुर (0), जडेजा (26) और मोहम्मद शमी (0) के रनों के बदौलत भारत का स्कोर 110 रनों तक ही पहुंच सका.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?