IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: हार के बाद विराट कोहली ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड से मात खाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की है

मैनचेस्टर: आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड से मात खाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट (Virat Kohli)कोहली ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की है और कहा कि उन्होंने हमेशा भारत को दबाव में रखा। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन बारिश के कारण दो दिन तक खिंचे इस सेमीफाइनल में भारत 49.3 ओवरों में 221 रनों पर आउट हो गया और 18 रनों से मैच हार गया. मैच के बाद कोहली ने कहा, "इस जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है. उन्होंने नई गेंद से सही जगहों पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यह कीवी टीम के गेंदबाजों की बेहतरीन योग्यता का उदाहरण था."

कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड इस जीत की हकदार थी। उन्होंने हमेशा हमें दबाव में रखा. वहीं मुझे लगता है कि हमारा शॉट्स का चयन और बेहतर हो सकता था। अन्यथा हमने अच्छी क्रिकेट खेली। हमने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला मुझे उस पर गर्व है."भारत ने अपने तीन विकेट महज पांच रनों पर खो दिए थे। 92 रनों पर उसके छह विकेट थे. यहां से रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन अंत में बाउल्ट ने जडेजा और मार्टिन गुप्टिल ने डायरेक्ट हिट से धोनी को आउट कर भारत को हार की तरफ धकेल दिया. जडेजा और धोनी पर कोहली ने कहा, "जडेजा ने बीते कुछ मैचों में अच्छा किया है. यह भी पढ़े: ND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: भारत को मिली हार लेकिन इस खिलाड़ी ने जीता सबका दिल

उनका आज का प्रदर्शन उनके लिए बेहद सकारात्मक है। धोनी के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी की, लेकिन एक बार फिर हम कम अंतर से रह गए। धोनी काफी कम अंतर से रन आउट हुए। आप जब पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलते हो और सिर्फ 45 मिनट खराब खेलने के बाद आप बाहर हो जाते हो तो बुरा लगता है.भारत ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 2011 में विश्व विजेता बनी थी लेकिन 2015 और 2019 में वह सेमीफाइनल से आगे नहीं जा पाई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\