क्रिकेट

IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: मैच से पहले विराट कोहली ने उतारी जसप्रीत बुमराह की नकल, देखें ये बेहद मजेदार वीडियो

भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जसप्रीत बुमराह की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं.वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बुमराह की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं. साथ ही वह उनकी तरह विकेट लेने के बाद का जश्न भी मना रहे हैं

IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: मैच से पहले विराट कोहली ने उतारी जसप्रीत बुमराह की नकल, देखें ये बेहद मजेदार वीडियो
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Getty Images and Twitter)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए जमकर अभ्यास किया था. साथ ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ी मस्ती के मूड में भी नजर आए. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बुमराह की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं. साथ ही वह उनकी तरह विकेट लेने के बाद का जश्न भी मना रहे हैं. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आपकी भी हंसी छूट जाएगी. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs New Zealand CWC Semi Final 2019 Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs NZ सेमीफाइनल मुकाबले का LIVE आनंद

आपको बता दें कि आज के मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है. कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिली है. न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ओवर्स में ही मार्टिन गप्टिल को पवेलियन की राह दिखा दी थी. 14 ओवर्स तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).