IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: गांगुली और लक्ष्मण के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट ने की ये गलती

सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण सहित पूर्व क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी क्रम में सातवें नंबर पर भेजने को रणनीतिक चूक करार दिया. पूर्व क्रिकेटरों ने कहा यह रणनीतिक चूक थी. दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी स्वीकार किया कि कप्तान विराट कोहली ने धोनी को ऊपरी क्रम में उतारकर गलती की.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

मैनचेस्टर : सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और वीवीएस लक्ष्मण (V. V. S. Laxman) सहित पूर्व क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बल्लेबाजी क्रम में सातवें नंबर पर भेजने को रणनीतिक चूक करार दिया. हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक को धोनी से पहले भेजा गया जबकि शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया था. आखिर में भारत इस मैच में 18 रन से हार गया.

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘धोनी को पंड्या से पहले बल्लेबाजी के लिये आना चाहिए था. यह रणनीतिक चूक थी. धोनी को दिनेश कार्तिक से पहले भेजा जाना चाहिए था. विश्व कप 2011 के फाइनल में भी वह खुद युवराज सिंह से ऊपर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये आये थे और विश्व कप जीतने में सफल रहे. ’’

यह भी पढ़ें : IND vs NZ, CWC Semi Final 2019: हार के बाद क्या कोच रवि शास्त्री दे पाएंगे इन मुश्किल सवालों का जवाब?

पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि केवल धोनी की बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि दूसरे छोर से युवा बल्लेबाजों पर उनकी शांतचितता का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता. ऋषभ पंत ने अपना विकेट इनाम में दिया जिससे कप्तान विराट कोहली भी बेहद खफा थे और उन्हें कोच रवि शास्त्री के साथ बात करते देखा गया.

गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘भारत को उस समय अनुभव की जरूरत थी. जब पंत बल्लेबाजी कर रहा था अगर तब धोनी होता तो वह पंत को वह शॉट नहीं खेलने देता. धोनी को ऊपरी क्रम में खेलना चाहिए था. आपको तब केवल बल्लेबाजी ही नहीं संयम की भी जरूरत पड़ती है.

वह विकेटों का पतझड़ नहीं लगने देता. जब जडेजा खेल रहा था तो धोनी वहां था. संवाद मजबूती प्रदान करता है. धोनी को सातवें नंबर पर नहीं उतारा जा सकता था.’’ दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी स्वीकार किया कि कप्तान विराट कोहली ने धोनी को ऊपरी क्रम में उतारकर गलती की.

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\