IND vs NZ, ICC CWC 2019: नॉटिंघम में लगातार हो रही बारिश से परेशान दिखीं नन्ही जीवा, देखें तस्वीरें

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस वर्ल्ड कप में ऐसा चौथी बार हुआ जब मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.

धोनी की बेटी जीवा (Photo Credits: Twitter)

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मुकाबला नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस वर्ल्ड कप में ऐसा चौथी बार हुआ जब मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.

बता दें कि मैच के रद्द होने से स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी निराश नजर आए. इसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा भी मैच के दौरान निराश दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, ICC CWC 2019: भारत-पाक मुकाबले से पहले विराट कोहली बनें बाहुबली, देखें वीडियो

खबरों के अनुसार नाटिंघम (Nottingham) में लगातार हो रही बारिश से नन्ही जीवा भी परेशान दिखीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जीवा की इन तस्वीरों को शेयर करना शुरू किया जो वायरल हो गईं.

इस दौरान कुछ यूजर्स ने लिखा कि जीवा अपने पापा धोनी को खेलते हुए देखना चाहती थी और इसी वजह से वह निराश हैं.

बता दें भारतीय टीम का अगला मुकाबला 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. दोनों ही टीमें इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल