IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: हर्षा भोगले का बयान, बारिश रुकने के बाद भी मैच शुरू होने में हो सकती है देरी, जानें वजह

भारत और न्यूजीलैंड के मैच में बारिश ने रुकावट डाल दी है. हर्षा भोगले ने नॉटिंघम के मौसम को लेकर एक ट्वीट किया है. उनके ट्वीट के अनुसार बारिश रुकने के बाद भी मैच शुरू होने में देरी हो सकती है.

हर्षा भोगले (Photo Credits: Facebook)

ICC Cricket World Cup 2019: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के मैच में बारिश ने रुकावट डाल दी है. अभी तक मैच की शुरुआत नहीं हुई है. इसी बीच हर्षा भोगले ने नॉटिंघम के मौसम को लेकर एक ट्वीट किया है. उनके ट्वीट के अनुसार बारिश रुकने के बाद भी मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. हर्षा ने लिखा कि, "ओह डियर.. पहले मौसम साफ  था.. लेकिन फिर बारिश शुरू हो गई. बड़ी समस्या ये है कि अगर बारिश रूकती भी है तो यहां पर न तो कोई धूप है और न ही हवा चल रही है जिससे मैदान सूख सकें. कवर्स भी सिर्फ स्क्वायर वाले क्षेत्र को कवर करते हैं, पूरे मैदान को नहीं."

इससे पहले हरभजन सिंह ने भी मौसम को लेकर मजेदार ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि, "ऐसा लग रहा है कि आज के मैच में भारत या न्यूजीलैंड नहीं बल्कि बारिश को विजय प्राप्त होगी. नॉटिंघम में बारिश हो रही है."

यह भी पढ़ें:- India vs New Zealand, ICC Cricket World Cup 2019 Live Score Update: इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के दौरान लगातार बारिश की वजह से गुस्से में हैं फैंस, सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं अपनी भड़ास

आपको बता दें कि भारत अपने पहले दो मुकाबले जीत चुका है. साथ ही न्यूजीलैंड को भी तीनों मैचों में जीत हासिल हुई है. अगर आज का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो अंक तालिका में भारत के 5 अंक हो जाएंगे, वहीं न्यूजीलैंड 7 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\