IND vs NZ 2nd Test 2024 Preview: दूसरे टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरूवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

IND vs NZ (Photo: @BCCI/@BLACKCAPS)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरूवार से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पिछड़ गई. हालांकि अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम 36 साल बाद टेस्ट मैच में भारतीय धरती पर जीत दर्ज की है. ऐसे में कीवी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर पर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: PAK vs ENG 3rd Test 2024 Preview: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड करेगी बाउंस बैक या पाकिस्तान देगी पटखनी? यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

 दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट में कुल 63 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें भारत ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड को 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा 27 मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं.

पिच रिपोर्ट

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए पिछले मैचों को देखें तो एमसीए स्टेडियम की पिच धीमी और नीची होगी, जो स्पिनरों के लिए काफी अच्छी होगी। पुणे में विकेट के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली काली मिट्टी नमी को सोख लेती है. नतीजतन, कम उछाल की विशेषता बल्लेबाजों को निराश कर सकती है जबकि गेंदबाजों को एक महत्वपूर्ण लाभ दे सकती है. हालांकि शुरुवाती दिनों तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग संभावना होगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट टेस्ट मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, टॉम लैथम (कप्तान), मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुरके ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और विलियम ओ'रुरके और मिशेल सेंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर गुरुवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल/सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज/आकाश दीप.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुरके

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें उनके खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं 'मेन इन ब्लू' का प्रदर्शन

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\