IND vs NZ 2nd T20I: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो का हैं.

टीम इंडिया-न्यूजीलैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज शाम सात बजे से लखनऊ (Lucknow) के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला होगा. इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 21 रनों से हराया था. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में लखनऊ में होने वाला टी20 मैच जीतना होगा.

लखनऊ के इस मैदान पर टीम इंडिया ने अबतक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है. दोनों बार टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की है और 190+ स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हराया है. Ind vs NZ 2nd T20I 2023 Live Streaming Online: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिलहाल जबरजस्त फॉर्म में हैं. हाल ही श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की थीं. ऐसे में अगर आज सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देंगे.

शुभमन गिल

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है. पहले मुकाबले में इनके बल्ले से रन नहीं निकलें. टी20 सीरीज में भी शुभमन गिल पर सबकी निगाहें होंगी.

शिवम मावी

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में गेंद से कोहराम मचा दिया था. आज अगर शिवम मावी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो सकती हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला गया था. यहां न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे (52) और डेरिल मिचेल (59) के अर्धशतकों की बदौलत 176 रन का स्कोर सामने रखा. जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर तक 155 रन ही बना सकी थी. इस तरह इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से बढ़त ले चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड