IND vs NZ 2nd T20I: दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इतना रन बनाते ही तोड़ देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला लखनऊ में शाम सात बजे से खेला जाएगा. सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मैच आज लखनऊ (Lucknow) में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा. पहले टी20 में मिला हार के बाद इस मैच में टीम इंडिया सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को किसी भी कीमत पर यह मैच जीतना होगा. इस मैच में जीत के लिए विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला चलना बेहद जरूरी है. पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों का पारी खेली थी.
इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एमएस धोनी और सुरेश रैना को पछाड़ दिया था. अब दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव के निशाने पर टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखक धवन का एक रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सूर्याकुमार यादव को जमकर रन बनाने होंगे. How to Download Hotstar & Watch IND vs NZ 2nd T20 Live: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव
बता दें कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 की 44 पारियों में 178.76 की स्ट्राइक रेट से 1625 रन बटोरे हैं. टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है और उनके नाम कुल 13 अर्धशतक और तीन शतक दर्ज है. सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं. पिछले ही मैच में सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी और सुरेश रैना को पछाड़ते हुए इस स्थान को हासिल किया.
आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ सकते हैं. इसके लिए सूर्यकुमार यादव को एक विस्फोटक पारी खेलनी पड़ेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर इस मैच में सूर्यकुमार यादव 135 रन बना लते हैं तो वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर आ जाएंगे. इस लिस्ट में अभी शिखर धवर चौथे स्थान पर हैं. शिखर धवर ने कुल 1759 रन बनाए हैं.
टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली- 4008
रोहित शर्मा- 3853
केएल राहुल- 2265
शिखर धवन- 1759
सूर्यकुमार यादव- 1625
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब टफी, ब्लेयर टिकनर.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

