IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की स्प्लिट स्क्वाड, रचिन रवींद्र की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. एक ओर न्यूजीलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगा, वहीं भारत भी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर अपनी टीम संयोजन को मजबूत करने पर नजर रखेगा.

IND vs NZ 2026 ODI Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 21 सदस्यीय स्प्लिट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर संभालेंगे. स्क्वाड में रचिन रवींद्र की कंधे की चोट के बाद वापसी हुई है, जबकि फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सिफर्ट को भी टीम में जगह मिली है. व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए न्यूजीलैंड ने खिलाड़ियों को वनडे और टेस्ट तैयारियों के हिसाब से अलग-अलग चरणों में शामिल करने का फैसला किया है.

कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर लिया गया है. शुरुआती तीन वनडे खेलने वाले कई खिलाड़ी इसके बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों के लिए नए खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

पूरी पांच मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध खिलाड़ी:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.

पहले तीन वनडे खेलने वाले खिलाड़ी (इसके बाद टेस्ट टीम से जुड़ेंगे):

डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम से जुड़ने वाले खिलाड़ी:

फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर).

रचिन रवींद्र सितंबर 2026 में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है और वे शुरुआती तीन वनडे खेलेंगे. वहीं फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन लगभग तीन साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं. टिम सिफर्ट ने भी करीब 18 महीने बाद वनडे टीम में वापसी की है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ईडन पार्क, ऑकलैंड – सुबह 7:30 बजे (IST)

दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन – सुबह 7:30 बजे (IST)

तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन – सुबह 7:30 बजे (IST)

चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, बे ओवल, माउंट माउंगानुई – सुबह 7:30 बजे (IST)

पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, बे ओवल, माउंट माउंगानुई – सुबह 7:30 बजे (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. एक ओर न्यूजीलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगा, वहीं भारत भी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर अपनी टीम संयोजन को मजबूत करने पर नजर रखेगा.

Share Now