Ind vs NZ 2022: भारत से पंगा लेने न्यूजीलैंड ने युवाओं को दिया मौका, इन दो खिलाडियों की छुट्टी से भारत के खेमे में होगी ख़ुशी

गुप्टिल ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन शीर्ष क्रम में उनकी जगह फिन एलेन ने ले ली. नतीजतन, गुप्टिल को टूर्नामेंट में एक मौका भी नहीं मिला, जो आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड के लिए वर्षों से प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा रहे है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

न्यूजीलैंड ने घर में भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों के सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गप्टिल (Trent Boult/Martin Guptill) को टीम में नहीं लिया है. इस साल अगस्त में अपने NZC अनुबंध से बाहर निकलने के बोल्ट के फैसले के बाद ये निर्णय लिया गया है. वहीं, मार्टिन गप्टिल के सफ़ेद गेंद के करियर पर अब प्रश्न चिन्ह लग गया है.

गुप्टिल ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन शीर्ष क्रम में उनकी जगह फिन एलेन ने ले ली. नतीजतन, गुप्टिल को टूर्नामेंट में एक मौका भी नहीं मिला, जो आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड के लिए वर्षों से प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा रहे है. 36 वर्षीय गप्टिल 41.73 की औसत से 7346 रन के साथ वनडे में न्यूजीलैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. एलन के उदय से उनका ODI और T20I करियर अब खत्म माना जा रहा है.

30 वर्षीय तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को ODI और T20I दोनों टीमों में चुना गया है और उनके पांच साल में अपना पहला वनडे खेलने की संभावना है. काइल जैमीसन और बेन सियर्स को चोटों के कारण चयन के लिए नहीं माना गया, जबकि जिमी नीशम को उनकी शादी की तैयारी के लिए तीसरे वनडे के लिए टीम से बाहर रखा जाएगा. हेनरी निकोल्स उस अंतिम गेम के लिए ऑलराउंडर की जगह लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स