IND vs NZ 1st Test: अजिंक्य रहाणे ने अपने फॉर्म को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया था. गौतम गंभीर ने कहा कि मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को देखना पसंद करूंगा क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में ओपनिंग की और नंबर 4 पर शुभमन गिल नजर आएंगे.

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter /ICC)

कानपुर: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच कल से टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज हो रहा हैं. ऐसे में टीम इंडिया के कार्यवाहक टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले टेस्ट में आराम दिया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है. टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया हैं. IND vs NZ 1st Test: केएल राहुल की जगह अब शुभमन गिल कर सकते हैं पारी की शुरूआत, पहले भी मचा चुके है कोहराम

अजिंक्य रहाणे ने कहा मैं अपने फॉर्म लेकर चिंतित नहीं हैं. मेरा काम टीम में योगदान देना है. मैं किस तरह टीम के लिए अपना योगदान दे सकता हूँ. और योगदान का मतलब यह नहीं है कि आपको हर मैच में बड़ी पारी ही खेलना हैं. जरूरत पड़ने पर आप 30-40 रन या 50-60 रन भी बनाते है तो वो भी बहुत महत्वपूर्ण होता है. मैं बहुत भाग्यशाली और आभारी हूं कि मुझे देश का नेतृत्व करने का मौका मिला हैं. भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचता हूँ. मेरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर है और मैं यही कोशिश करने जा रहा हूं.

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया था. गौतम गंभीर ने कहा कि मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को देखना पसंद करूंगा क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में ओपनिंग की और नंबर 4 पर शुभमन गिल नजर आएंगे. मैं इसी क्रम में बल्लेबाजी देखना चाहता हूं और साथ ही अजिंक्य रहाणे काफी भाग्यशाली हैं कि वह इस टीम का हिस्सा हैं क्योंकि वह टीम के कप्तान है. लेकिन अब उन्हें एक और मौका मिला है, उम्मीद करता हूं वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आलोचकों का मुंह बंद करेंगे.

टेस्ट टीम के लिए अजिंक्य रहाणे को मध्यक्रम की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से इनका बल्ला शांत हैं. अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक जड़ा था और इसके बाद उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली हैं.

अजिंक्य रहाणे का फॉर्म में ना रहना टीम इंडिया के लिए अच्छी बात नहीं हैं. इस साल रहाणे ने सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इस साल रहाणे ने 19 पारियों में महज 372 रन बनाए हैं. कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के कन्धों पर बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे इस बार किस तरह की कप्तानी करते हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अजिंक्य रहाणे से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\