क्रिकेट

एशिया कप 2018: शिखर धवन का शतक, भारत ने बनाए 285 रन

शिखर के अलावा रायडू ने 70 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के लगाए. कार्तिक ने 38 गेंदों पर तीन चौके जड़े. महेंद्र सिंह धोनी और शार्दूल ठाकुर खाता खोले बिना आउट हो गए. केदार जाधव ने 27 गेंदों पर नाबाद 28 और भुवनेश्वर कुमार ने 18 गेंदों पर नौ रन बनाए.

एशिया कप 2018: शिखर धवन का शतक, भारत ने बनाए 285 रन
शिखर धवन (Photo Credit-PTI)

दुबई. शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एशिया कप-2018 के अपने पहले मैच में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. शिखर ने कप्तान रोहित शर्मा (23) के साथ पहले विकेट के लिए 45, अंबाती रायुडू (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 और दिनेश कार्तिक (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की.शिखर का विकेट टीम के 240 के स्कोर पर गिरा. उन्होंने 120 गेंदों की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए.

शिखर के अलावा रायडू ने 70 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के लगाए. कार्तिक ने 38 गेंदों पर तीन चौके जड़े. महेंद्र सिंह धोनी और शार्दूल ठाकुर खाता खोले बिना आउट हो गए. केदार जाधव ने 27 गेंदों पर नाबाद 28 और भुवनेश्वर कुमार ने 18 गेंदों पर नौ रन बनाए. यह भी पढ़े-एशिया कप 2018: भारत बनाम पाकिस्तान, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

हांगकांग के लिए किंचित शाह ने 39 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उनके अलावा एहसान खान ने 65 रन पर दो विकेट और एहसान नवाज ने 50 रन पर एक विकेट और एजाज खान ने 41 रन पर एक विकेट हासिल किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).